शनिवार, २ डिसेंबर, २०१७

मंगरुलपीर में हर्षौल्लास से मना जशन-ए-ईद-ए-मीलादुन्नबी




मंगरुलपीर- 1 दिसंबर. 
दादा हयात कलंदर दरगा प्रांगण में स्थित दारुल उलूम कलंदरिया कादरिया की ओर से हर साल की तरह इस वर्ष भी जशन-ए-ईद-ए-मीलादुन्नबी का आयोजन दरगाह उत्तराधिकारी शमशोद्दिन जागीरदार तथा मुफ्ती फिरोज रजा सीब्तैनी 
के मार्गदर्शन में किया गया था. कार्यक्रम से पूर्व 
जशन-ए-ईद-ए-मीलादुन्नबी के रूप में शोभायात्रा की गश्त की गई. इस जुलूस में सुपर कालोनी, हैदरी चौक, दरगाह चौक के लोगों की भारी संख्या में उपस्थिति थी.
 इस अवसर पर मुफ्ती फिरोज रजा सीब्तैनी ने ईद-ए-मीलाद को मद्दे नजर रख धार्मिक उपदेशक से बताया है कि जशन-ए-ईद-ए-मीलादुन्नबी पर झंडे लगाना " फरिश्तों की सुन्नत " है तथा हजरत मोहम्मद के स्वभाव से आपस के भाईचारा एवं एकता के संदेश को उजागर किया है. तथा बताया है कि रहमत बनकर आए नबी हजरत मोहम्मद ने हमेशा अमन व शांति पैगाम दिया है. 
कार्यक्रम की शुरुआत नात-शरीफ पढ कर की गई जबकि समापन पर दुआ पश्चात सलाम पढा गया तथा एक दूसरे से हाथ मिलाकर गले मिलकर ईद-ए-मीलाद की मुबारक बाद पेश की गई. आज 1 दिसंबर शनिवार को जशन-ए-ईद-ए-मीलादुन्नबी मनाते हुए विभिन्न स्थानों पर खाने, खीर एवं शरबत का आयोजन शहर के  नौजवान-ए- मुस्लिम ने किया था.
इस अवसर पर सतीश निशाने, दीपक निशाने, संतोष इंगले, किरण मोहदे. प्रवीण भाऊ निशाने, आकाश संगत, सुफियान खान, मोहम्मद मुफीद, शेख मुख्तार, शहजाद खान, सलीम खान, हाफिज वसीम रजा, रशीद बारूदवाले. उसमान बारूदवाले, मोहम्मद सलीम, अकब अहमद खान, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद सोहेल, जावेद सौदागर, मोहसिन खान, आकिब अहमद खान, मोहम्मद अफसर, जावेद खान, मोहम्मद इरशाद, वसीम अकरम, रहमत मिर्जा, जावेद सौदागर, इकबाल इनामदार, जावेद अहमद, इलियास खान, कैय्यूम राजू खान,मोहसिन खान, इकबाल अहमद, वसीम खान, सलीम खान आदि की प्रमुखता से उपस्थिति थी. कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार हाफिज इब्राहीम रजा ने माना.
- मू-ए-मुबारक का हुआ दिदार :
"" प्रतिवर्ष की तरह इस साल भी ईद-ए-मीलाद पर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे व सल्लम के मू-ए-मुबारक (बाल-मुबारक) का दिदार (दर्शन) सुबह 11 बजे से नमाज-ए-जोहर तक उत्तराधिकारी शमशोद्दिन जागीरदार एवं इनके सहयोगियों की उपस्थिति में कराया गया इस दिदार के लिए दूरदराज के गांव से भी लोग भी बडी संख्या में पहुंचते थे .""
- फोटो में : 
- ईद-ए-मिलाद पर कार्यक्रम में उपस्थित मान्यवर. 

सम्राट टाईम्स लाईव्ह

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा