बुधवार, ४ ऑक्टोबर, २०१७

अनसिंग रहने वाले श्री नंदलालजी सारडा का मरणोपरांत नेत्रदान




सम्राट टाइम्स न्यूज वाशिम

 तारीख 3 अक्टूबर 2017 को मारवाड़ी युवा मंच शाखा अनसिंग द्वारा नेत्रदान का कार्य संपन्न करवाया गया | जीते जी रक्तदान, मरने के बाद नेत्रदान... ये सूत्र वाक्य चरितार्थ कर गए श्री नंदलालजी सारडा़ । जिनके नेत्रों से दो नेत्रहीन पहली बार दुनिया देखेंगे । अनसिंग निवासी श्री राजेश तथा रमन सारडा इनके ७५ साल के पिताजी श्री नंदलालजी सारडा़ ने मंगलवार दोपहर १:३० बजे अंतिम सांस ली । उनकी तमन्ना थी कि मरणोपरांत उनके नेत्र दान कर दिए जाएं। उनकी इस इच्छा को बेटे श्री राजेश तथा  श्री रमन सारडा एवं परिजनों ने पूरा किया। मृत्यु पश्चात मारवाड़ी युवा मंच शाखा अंनसिग से संपर्क कर उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच शाखा वाशिम के विशेष कार्यकारि अधिकारी श्री आशीष हुरकट तथा अध्यक्ष श्री मनिष मंत्री के सहयोग से वाशिम जिल्हा सामान्य रुग्णालय के नेत्र रोग विभाग को सूचना दी । विभागाध्यक्ष डॉक्टर सुरेश चांदोलकर एवं नेत्रदान सम  उपदेशक रमेश ठाकरे शासकीय जिल्हा रुग्णालय की टीम अंनसिग उनके आवास पर पहुंची । दोपहर करीब 4:00 बजे इस टीम ने कार्निया संग्रहित किए | अब इन कॉर्निया को जालना के गणपति नेत्रालय अस्पताल पर भेजा जाएगा वहां पर जरूरतमंदों से संपर्क कर उन्हें बुलाकर जांच परीक्षण के बाद नेत्रहीन को लगवाने का कार्य किया जाएगा |

सम्राट टाइम्स न्यूज

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा