शुक्रवार, २९ सप्टेंबर, २०१७

अंध तथा अपंग बच्चों को महाप्रसाद तथा नए कपड़ों का वितरण*


तारीख 29 सितंबर 2017
को *ञीशक्ति नव दुर्गा उत्सव मंडल* इनकी ओर से नवमी प्रसाद के उपलक्ष्य में भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया | वाशिम शहर के करीब *1000 से भी ज्यादा मां के भक्तो  ने वहां महाप्रसाद का लाभ लिया* | खास तौर पर महाप्रसाद का लाभ लेने के लिए *गोबरा नाईक अंध विद्यालय एवं अपंग विद्यालय के 30 बच्चों को बुलाया गया था |*
महाप्रसाद कार्यक्रम के बाद मारवाड़ी युवा मंच शाखा वाशिम की ओर से यहां आए सभी अंध  एवं अपंग बच्चों को *आनंद सबके लिए कार्यक्रम* अंतर्गत *नए कपड़ों का वितरण किया गया |* नए कपड़े पाते ही बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी मानो आज ही दीवाली मना रहे हो |
 कार्यक्रम में विशेष तौर पर मारवाड़ी युवा मंच शाखा वाशिम के अध्यक्ष मनिष मंत्री, वाशिम के व्यापारी बबलू राठी, राजेश मानधणे तथा दुर्गा उत्सव मंडल के अध्यक्ष पिंटू बांगर, संतोष बांगर तथा समस्त पदाधिकारीे वहां पर उपस्थित थे |

सम्राट टाइम्स ब्युरो

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा