गुरुवार, २१ सप्टेंबर, २०१७

भगवान महाराजा अग्रेसेन की भव्य शोभायात्रा



विनोद तायडे वाशिम

तारीख 21 सितंबर 2017 को
मारवाड़ी युवा मंच शाखा वाशिम द्वारा भगवान महाराजा अग्रसेनजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में वाशिम शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में उपस्थित 300 से भी अधिक सभी अग्रवाल बांधवों को मारवाड़ी युवा मंच शाखा वाशिम की ओर से ठंडाई का वितरण किया गया | इस अवसर पर शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन के रथ में विराजमान महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पण कर अभिवादन किया गया |
उपरोक्त कार्यक्रम में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच शाखा वाशिम के समस्त पदाधिकारी तथा सदस्यगणों ने उपस्थित रहकर अथक परिश्रम लेकर इस आयोजन को सफल बनाया |

विनोद तायडे वाशिम
8888277765

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा