बुधवार, २० सप्टेंबर, २०१७

तूच आहेस तुझ्या जीवनाचा शिल्पकार

तूच आहेस तुझ्या जीवनाचा शिल्पकार



विनोद तायडे वाशिम

20 सितंबर 2017 को
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच शाखा वाशिम, अँड. रामकृष्णजी राठी लॉ कॉलेज अलुमनी असोसिएशन वाशिम तथा जीवन विद्या मिशन मुंबई इनके संयुक्त तत्वाधान में
तूच आहेस तुझ्या जीवनाचा शिल्पकार  इस विषय पर स्कूली एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के लिए मार्गदर्शन अभियान का आयोजन किया गया | प्रथम सत्र में सुबह 11:00 बजे श्री सरस्वती समाजकार्य महाविद्यालय दत्त मंदिर, रिसोड रोड, वाशिम यहां पर अध्ययनरत 250 महाविद्यालय के छात्रों को इस मार्गदर्शन कार्यशाला का लाभ हुआ | द्वितीय सत्र में दोपहर 1:00 बजे
सुशीलाताई जाधव विद्या निकेतन सोनखास रोड, वाशिम यहां पर कक्षा ७वी, ८वी तथा ९वी में अध्ययनरत 185 स्कूली छात्रों को इस मार्गदर्शन कार्यशाला का लाभ हुआ | तृतीय सत्र में दोपहर 3:00 बजे श्री शिवाजी हाई स्कूल मेन रोड, वाशिम यहां पर अध्ययनरत कक्षा ९वी, १०वी तथा B.Ed कॉलेज के छात्र को इस कार्यशाला का लाभ हुआ | जीवन विद्या मिशन की ओर से कार्यक्रम के वक्ता के रूप में श्री पांडुरंग गोरे प्रवचनकार, किर्तनकार, व्याख्याते Assistant Manager Air India Mumbai माजी विश्वस्त जीवनविद्या मिशन तथा उनकी सहयोगी पूजा पाठकर इनकी उपस्थिति में इस मार्गदर्शन कार्यशाला को संपन्न किया गया |
इस कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति के रुप में सरस्वती महाविद्यालय कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष श्री श्यामसुंदरजी कोठारी तथा श्री शिवाजी शिक्षण संस्था के उपाध्यक्ष श्री अरुणजी सरनाईक, तथा श्री सुशीलाताई जाधव विद्यानिकेतन के श्री मस्के सर,  मारवाड़ी युवा मंच शाखा वाशिम के अध्यक्ष श्री मनीष मंत्री, ऑड. रामकृष्णजी राठी लॉ कॉलेज अलुमनी असोसिएशन वाशिम के अध्यक्ष तथा कर सलाहकार अँड. श्री सुरेशजी टेकाले इन सभी की विशेष उपस्थिति थी |

विनोद तायडे वाशिम
8888277765

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा