शनिवार, ७ ऑक्टोबर, २०१७

बिजली गिरने से खेत मजदूर की मौत



मंगरूलपीर तहसील के गिंभा गाँव की घटना ..                                                    
आसमानी बिजली गिरने से 45 वर्षीय खेत मजदूर की मौत होने की घटना 7 अक्टूबर शाम 4 बजे के दौरान तहसील के गिंभा  के खेत शिवार मे घटित होने की बात सामने आई है .

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिंभा निवासी 42 वर्षीय राजु किसन ढेंगाळे  7 अक्टूबर को खेत के मेंड पर पशु चरा रहे थे तभी शाम 4 बजे के दौरान आसमानी बिजली गिरने से उनकी घटनास्थल पर ही  मौत हो गई ,जिस की जानकारी गांववासीयो को प्राप्त होते ही घटनास्थल पर लोगों ने उपस्तीथी दर्ज कराकर इस की जानकारी दी खबर लिखे जाने तक मंगरूलपीर थाने मे शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू थी .

उल्लेखनीय है की मंगरूलपीर  शहर समेत तहसील के अनेकों गांव क्षेत्रो मे 7 अक्टूबर की शाम के समय एकाएक आसमान मे बादल छाए व अनेकों स्थानों पर बिजली की कडकड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई कही धीमी तो कहीं भारी वर्षा हुई इसी वर्षा के कारण बिजली कडकड़ाहट ने तहसील के एक युवा खेत मजदूर को अपनी चपेट मे लिया जिस कारण एक की मौत हो गई .

सम्राट टाइम्स 

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा